फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेनापति में धूमधाम से अखंड भारत का संकल्प दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती विद्या मंदिर सेनापति के मालवीय सभागार में आयोजित किया गया। अध्यक्ष शिव विलास त्रिवेदी, प्रबंधक संजीव चौहान, सह विभाग प्रचारक अमित, नगर प्रचारक धनजय, सह प्रबंधक सुधाकर चतुर्वेदी ने सयुंक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्पर्चन कर किया। कार्यक्रम की भूमिका एवं संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने गोस्वामी तुलसीदास की एक चौपाई से व्याख्या करते हुए बताया जब तक हम किसी की अंतरात्मा को जानेंगे और समझेंगे नहीं, तब तक प्रेम नहीं हो सकता जब प्रेम नहीं हो सकता तो भक्ति नहीं हो सकती है। जो भक्त नहीं हो सकती है तो हम ईश्वर को नहीं प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि हम अपने देश को पुन: एक माला की तरह तभी बना पाएंगे कि हमारा जब हमारे अंदर भारतीयता के गुण आंतरिक व शारीरिक, आर्थिक रुप से मजबूत बनायेगें। स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ की तर्ज पर चलना देश में निर्मित वस्तुओ का उपभोग करना चाहिए, तभी भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए अग्रसर कर सकते पुरानी शिक्षा व्यवस्था पर लौटना होगा जो गुरुकुल से प्रेरित है। संचालन वीरेश सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रदीप अवस्थी, प्रदीप सिंह सेंगर, सर्वेश कुमार शुक्ला, रामानंद पांडे, कृष्ण कुमार, बृजपाल सिंह, प्रदीप शर्मा, शिव मोहन मिश्र, शिवकुमार यादव, रजनीश, गोविंद, संजीव शाक्य, अंजलि, आर्तिका शुक्ला, अमृता सिंह, पल्लवी राजपूत आदि उपस्थित रहे।
धूमधाम से मनाया गया अखण्ड भारत संकल्प दिवस
