शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। अयोध्या में नवनिर्मित भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर जहां राम लला की प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में ग्रामीणों के सहयोग से प्राचीन शिव मंदिर में अखण्ड पाठ का आयोजन शुरु हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे।
जानकारी के अनुसार अयोध्या में भगवान श्रीराम के नवनिर्मित भव्य मंदिर जहां 22 जनवरी को श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित होगा। प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर शमशाबाद शहर में ही नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी धूम देखी जा रही। जगह-जगह मंदिरों को सजाया जा रहा है।

श्रद्धा भाव के आलम में मंदिर जहां पूजा अर्चना के कार्यक्रम आयोजित हो रहे, वहीं प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में लोग भगवान की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामनाओं सहित अन्य कार्यक्रमों की तैयारियो में जुटे हुए हैं। चाहे शहर हो या फिर ग्रामीण क्षेत्र हर जगह भक्तिमय नजारा देखने को मिल रहा है। कुछ भक्तगण रामायण, भागवत पाठ का कार्यक्रम करने की तैयारियां कर रहे हैं, तो कुछ लोग भंडारे के कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए भी जोर शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में विकास खंड शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम रोशनाबाद जहां ग्रामीणों के सहयोग से शिव मंदिर में रामायण का अखंड पाठ का आयोजन आज से शुरु हो गया। आज भक्तों ने धूमधाम से कलश यात्रा निकाली। इसके साथ ही अखण्ड पाठ शुरु हो गया। कार्यक्रम के दौरान भक्तगणों द्वारा जय श्री राम के गगन बेदी उद्घोष के नारे लगाए गए। जिससे वातावरण राममय हो गया। कार्यक्रम में अपना दल यस के जिला अध्यक्ष राहुल गंगवार ने ने प्रतिभाग गया। जिलाध्यक्ष राहुल गंगवार ब ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामकिशोर राजपूत को राम भक्त व अधिवक्ता विश्व प्रकाश चतुर्वेदी ने शाल उड़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की व्यवस्था अभिनेंद्र सिंह ने संभाली। इस मौके पर संजीव शर्मा, अनूप अग्निहोत्री, शैलेंद्र अग्निहोत्री, बबलू दुबे, प्रसून दुबे, सचिन चतुर्वेदी, रमन दुबे सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
