अखिलेश यादव ने दोनों डिप्टी सीएम को दिया खुला ऑफर, 100-100 विधायक लेकर आओ और सीएम बन जाओ

समृद्धि न्यूज। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम को आफर दिया है कि अपने 100 विधायक लेकर आओ, मुख्यमंत्री हम बनाएंगे। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर आफर पॉलिटिक्स ने हलचल मचा दी है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सीएम तो जापान जा रहे हैं, पीछे से वो दोनों उप मुख्यमंत्रियों को ऑफर देते हैं कि वो अपने 100 विधायकों को लेकर आएं और यूपी के सीएम बन जाएं। उन्होंने बीजेपी सरकार और सीएम योगी पर भी निशाना साधा। गोरखपुर में इलाज के दौरान कथित लापरवाही से बड़ी संख्या में लोगों की आंखों की रोशनी जाने के मामले पर सपा प्रमुख योगी सरकार को घेर रहे थे, तभी उन्होंने यूपी के दोनों डिप्टी सीएम को एक बार फिर सीएम बनने का ऑफर दे दिया। हालांकि उन्होंने इसके लिए शर्त भी रखी है और शर्त है कि दोनों लोग 100-100 विधायकों को लेकर सपा में आएं। जो 100 विधायक साथ लाएगा, वह एक हफ्ते के लिए मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने संभवत: एक सप्ताह की बात इसलिए कही क्योंकि सीएम चार दिन के टूर पर जापान जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *