समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अखिलेश का कहना है कि बीजेपी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों को छीनने की साजिश रच रही है।
#WATCH | Patna, Bihar: When asked if Tejashwi Yadav will be the chief ministerial face for INDIA bloc, Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav says, "…Tejashwi ji has shown his work here. And when he was in the government here, the decisions he took, jobs were given. What better… pic.twitter.com/bt5jMguKiA
— ANI (@ANI) August 30, 2025
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान यह पूछे जाने पर कि क्या तेजस्वी यादव इंडिया ब्लॉक के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे, उन्होंने कहा, तेजस्वी जी ने यहां अपना काम दिखाया है। उनसे बेहतर चेहरा और क्या हो सकता है। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि हम अपने पूरे अनुभव से उनकी मदद करेंगे। वहीं बिहार में प्रधानमंत्री मोदी और उनकी मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों पर उन्होंने कहा कि कोई भी प्रधानमंत्री, किसी भी महिला या मां के खिलाफ नहीं बोल सकता। यह चुनाव एसआईआर के बारे में है और इसका मतलब है कि वे वोट चुराना चाहते थे। आज वे वोट का अधिकार छीन रहे हैं, कल वे जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड छीन लेंगे। यह भारतीय जनता पार्टी का तरीका है मुद्दे को भटकाने और दूसरा मुद्दा लाने का, आज महंगाई है, बेरोजगारी है, बीजेपी के पास इसका क्या जवाब है।
S.I.R. की Chronology समझिए:
– भाजपा की साज़िश सिर्फ़ वोटर लिस्ट से नाम काटना नहीं है
– उसके बाद राशन कार्ड से भी नाम काटना है,
– फिर जाति प्रमाणपत्र को ख़ारिज करना है,
– फिर आरक्षण मारना है,
– फिर खेत, घर-मकान, ज़मीन से नाम काटना है…
– ग़रीब, पिछड़े, दलित,… pic.twitter.com/1l4OQFD8fj— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 30, 2025
अखिलेश ने पोस्ट के जरिए एसआईआर को एक क्रोनोलॉजी के रूप में पेश किया है।
- बीजेपी की साजिश सिर्फ वोटर लिस्ट से नाम काटना नहीं है।
- उसके बाद राशन कार्ड से भी नाम काटना है।
- फिर जाति प्रमाणपत्र को खारिज करना है।
- फिर आरक्षण मारना है।
- फिर खेत, घर-मकान, ज़मीन से नाम काटना है।
- गरीब, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों को सडक़ पर लेकर आना है।
- बीजेपी का मकसद पीडीए की हकमारी और मतमारी करना है।
