रामपुर में आजम खान से मिले अखिलेश यादव, एक-दूसरे के हाथ पकडक़र चले साथ

समृद्धि न्यूज। लगभग तीन साल बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रामपुर के कद्दावर नेता आजम खां आमने-सामने आए और दोनों नेताओं ने दिल से हुई मुलाकात की।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 8 अक्टूबर बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान से रामपुर में उनके घर पर मुलाकात की। मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि आजम परिवार पर गलत केस हुए। 2027 में सरकार बनने वाली है, हमारी जड़ें मजबूत हैं। आजम खान के परिवार को परेशान किया गया। आजम खान पर झूठे मुकदमे लगे। हम मिलते रहेंगे, जेल नहीं पहुंचा इसलिए घर मिलने आया हूं। बीजेपी को जनता हटाने जा रही है। आजम खान का हालचाल लेने आया हूं, झूठे मुकदमों का रिकॉर्ड सरकार बना रही है। आजम हमारी पार्टी के दरख्त हैं। वहीं अखिलेश यादव ने रामपुर सांसद नदवी के मिलने के सवाल पर कहा कि अभी सिर्फ मैं अकेला आया हूं, उसके बाद आजम खान ने कहा कि मेरा बेटा भी नहीं आया है, तब पत्रकारों ने कहा कि उनको होना चाहिए था तो अखिलेश ने कहा ये आप क्यों तय करते हो। सपा प्रमुख के साथ लखनऊ से आए सांसद मोहिबुल्ला नदवी को बरेली में ही रोक दिया गया। इससे पूर्वे जिले के सपा जिलाध्यक्ष समेत तमाम वरिष्ठ नेता पहले से ही यूनिवर्सिटी परिसर में मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन मंगलवार से ही सतर्क था। जौहर यूनिवर्सिटी और आजम खां के घर के आसपास कई थानों की पुलिस तैनात की गई है। पुलिस के आला अधिकारी लगातार मौके पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। खुफिया विभाग ने भी इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। सूत्रों के अनुसार, अखिलेश यादव और आजम खां के बीच यह मुलाकात करीब एक घंटे तक चली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *