अमिताभ श्रीवास्तव

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर गुरुवार को शहर में पूजित अक्षत कलश शोभा यात्रा निकाली गई।यह विशाल कलश शोभा यात्रा रानोपाली में पराग डेयरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से तुलसी उद्यान नयाघाट तक निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल रही।इस विशाल कलश शोभा यात्रा में जय श्री राम का उद्घोष लगाकर महिलाएं आगे बढती रहीं।इस मौके पर पद यात्रा में शामिल रही भारतीय जनता पार्टी की जिला शोध प्रमुख अवध क्षेत्र मधु पाठक ने कहा कि आज अयोध्या त्रेता युग की तरह नजर आ रही है जहां पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास और उमंग का माहौल है।उन्होंने कहा कि आज बस केवल लोगों को अपने राम के आगमन की प्रतीक्षा है।कलश यात्रा में प्रभु श्री राम तथा माता सीता के स्वरूप मौजूद लोगों का ध्यानाकर्षण कर रहे थे।कलश यात्रा में महिलाएं,पुरुष और बच्चे भी शामिल थे।कलश यात्रा के तुलसी उद्यान पहुंचने पर महापौर मंहत गिरीश पति त्रिपाठी द्वारा इस विशाल कलशयात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
