फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। विकास खण्ड कायमगंज के प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में नोडल शिक्षक राजकिशोर शुक्ल के नेतृत्व में पेट में कीड़ा मारने की एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाई गई। विगत एक सप्ताह से बच्चों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रेषित वीडियो दिखा कर प्रचार प्रसार किया जा रहा था। राजकिशोर शुक्ल ने बताया कि प्रत्येक सोमवार को आयरन टेबलेट भी खिलाई जाती है। उन्होंने बताया कि आज स्कूल न आने वाले बच्चों को 14 फरवरी को मॉपअप राउंड के दौरान दवा मिलेगी। पेट में कीड़ों के लक्षणों को बताते हुए उनसे बचाव के भी तरीके बताए। प्रात: 11 बजे प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षा-पे चर्चा कार्यक्रम बच्चों को सुनाया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रधानमंत्री मोदी ने बोर्ड परीक्षा से पहले विद्यार्थियों से परीक्षा पे चर्चा की। प्रधानाचार्य राजकिशोर शुक्ल ने अपने विद्यालय के बच्चों को इस चर्चा में शामिल किया। बच्चों ने बड़े ही ध्यान से पीएम मोदी की बातों को सुनकर बताया कि इससे परीक्षा का भय दूर करने में काफी मदद मिलेगी। कार्यक्रम में सौम्या, कीर्ति, युक्ता, सीमा, रश्मि, प्रियंका, ज्योति, ज्योत्सना, गिरिजा, रितिक आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर मेमवती, रामदेवी, आशा, उमा, आकाश पाल, योगेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल टेबलेट
