फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पीडि़त महिला पूजा पत्नी अजीत निवासी ग्राम नीबलपुर टटिया की रहने वाली है। शनिवार को शाम ५:३० बजे मेरा भाई धर्मवीर व अतुल पांचाल घाट से सब्जी लेकर घर आ रहे थे, तभी आरोपी अरुण पुत्र शंकर, नाती व अज्ञात लडक़े जो कि शराब पिये हुये थे। उपरोक्त लडक़े धीमरपुरा के थे। उपरोक्त लोगों ने मेरे भाई की साइकिल रोकी और सभी लोग मेरे भाई के साथ गाली-गलौज करने लगे। जिस पर मेरे भाई ने विरोध किया, तो उपरोक्त लोग मेरे भाई के साथ मारपीट करने लगे व जान से मारने की धमकी देने लगे। जब मेरा भाई भागने लगा, तो उपरोक्त लोगों ने भैरोघाट तक पीछा किया, तभी वहां मैं पहुंच गयी। उपरोक्त लोग मुझसे वदसलूकी करने लगे। पुलिस ने पीडि़ता को कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
शराबी दबंगों ने युवक से मारपीट कर महिला से की वदसलूकी
