यूपी:32 जिलों में वज्रपात और बारिश का अलर्ट

लखनऊ, समृद्धि न्यूज। मॉनसून अपने अंतिम दौर में है, लेकिन यूपी में अभी लोगों को बारिश का सामना करना पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ घंटो बाद कई जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की प्रबल संभावना है।
बुधवार के लिए मौसम विभाग की ओर से यूपी के तराई और दक्षिण के 32 जिलों में गरज चमक और छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में वज्रपात की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यूपी के तराई में मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला अगले चार-पांच दिनों तक जारी रहने वाला है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसूनी ट्रफ रेखा फिर से यूपी में प्रवेश कर चुकी है। इसके असर से तराई में अगले कुछ दिनों तक रुक रुक कर मध्यम से भारी बारिश होगी।

कहाँ-कहाँ होगा असर

पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और सीतापुर समेत कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहींए पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, बस्ती, अयोध्या, सुल्तानपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, बलिया, वाराणसी, चंदौली और सोनभद्र जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *