अमेरिका-इजराइल हमलों में मारे गये अली खामेनेई

बोला ईरान: जंग जारी रहेगी, बदला लेंगे
समृद्धि न्यूज। अमेरिकी-इजराइली हमलों में ईरान के सुप्रीमो लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत हो गई है। ईरानी प्रेस टीवी ने इसकी पुष्टि की है। खामेनेई की मौत के बाद ईरान में 40 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत की आधिकारिक पुष्टि ईरानी राज्य मीडिया ने की है। यह घटना शनिवार को हुई, जब अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमले में 86 वर्षीय खामेनेई की जान चली गई। इस हमले के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खामेनेई की मौत की पुष्टि करते हुए इसे ईरान के लोगों के लिए सबसे बड़ी संभावना बताया और कहा कि अब ईरान अपने देश को पुन: प्राप्त कर सकता है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खामेनेई की मौत के बाद बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने अमेरिकी न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि सुप्रीम लीडर अली खामेनेई मारा गया है। उन्हें पता है कि ईरान में कौन फैसले ले रहा है, लेकिन मैं आपको अभी बता नहीं सकता। ट्रंप ने कहा कि ईरान को लीड करने के लिए कुछ अच्छे लीडर हैं। जिन्हें वो लीड करते देखना पंसद करेंगे। खामेनेई की मौत के बाद, ईरान ने पलटवार करते हुए हमले की चेतावनी दी है। ईरान के सरकारी मीडिया का कहना है कि सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की बेटी, पोते, बहू और दामाद इजराइल-अमेरिकी हमलों में मारे गए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा खामेनेई जो इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक था, अब मृत है। ट्रंप ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निष्क्रिय करने के लिए जारी हमले को सही ठहराया और यह भी चेतावनी दी कि हमले सप्ताह भर जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *