सभी पर्व शांति,सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएः-जिलाधिकारी

धार्मिक स्थलों के आस पास अराजक तत्वों का जमावड़ा न लगने दिया जायेः-पुलिस अधीक्षक
हरदोई , समृद्धि न्यूज। बुधवार को स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्टेªट में आगामी नवरात्रि,दुर्गा पूजा,दशहरा एवं दीपावली के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि दशहरा के दौरान भीड़ प्रबंधन,बैरिकेटिंग,यातायात पर विशेष जोर दिया जाये।दीपावली के दौरान अग्नि सुरक्षा हेतु अतिरिक्त सतर्कता बरती जाये।आयोजक प्रत्येक पंडाल में फायर सेफ्टी उपकरण अनिवार्य रूप से लगाये। सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए साइबर सेल को सक्रिय किया गया है।अफवाहों से सावधान रहें सोशल मीडिया पर किसी तरह का गलत वीडियों, पोस्ट आदि न डाले किसी ऐसा करने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। त्योहार पर कोई नई परम्परा न डाले जो नियम लागू है वही नियम लागू रहेगें। सभी पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाए और जिले की सामाजिक एकता को बनाए रखा जाएगा।
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि लाउडस्पीकर के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये। धार्मिक स्थलों के आस पास अराजक तत्वों का जमावड़ा न लगने दिया जाये।डीजे पर कोई आपत्ति जनक गाना न बजाया जाये। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस लगातार मुस्तैद रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा,अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी,नगर मजिस्टेªट सुनील कुमार त्रिवदी सहित सम्बंधित अधिकारी व धार्मिक प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।
हरदोई से संतोष तिवारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *