फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीती रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए हजारों का सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना शमशाबाद के गांव पसियापुर निवासी जिलेदार और लखमीचंद पुत्र हवलदार पिछले कुछ वर्षों से हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में परिवार सहित रह रहे हैं। उनके दोनों घरों में ताले लगे हुए थे। बीती रात अज्ञात चोर पिछवाड़े की दीवार के सहारे घर में दाखिल हुए। कमरों के ताले तोडऩे की खटपट की आवाज सुनकर कुछ ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर.शराबा सुनकर चोर चोरी के माल सहित भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों के साथ उनका पीछा किया। जिस पर चोरों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद ग्रामीण दहशत में आ गए और चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। ग्रामीणों को एक बाग में कुछ घरेलू सामान बिखरा हुआ मिला। पीडि़त गृहस्वामी के भाई मनीष कुमार ने बताया कि चोरी हुए सामान का पूरा विवरण भाइयों के आने के बाद ही पता चल पाएगा। मनीष कुमार ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। चोरी की इन घटनाओं के संबंध में थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन जल्द ही इन घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
चारों ने दो घरों से हजारों का सामान किया पार
