नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डा0 धर्मेंद्र यादव अपने साथियों के साथ डाक कांवड़ यात्रा लेकर गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुए। वह वहां पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के कस्बा नवाबगंज से अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष डॉ0 धर्मेंद्र यादव अपने सभी साथियों के साथ भगवान भोलेनाथ की डाक कावड़ यात्रा को लेकर गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुए। इस दौरान सभी का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस दौरान सभी ने उनका स्वागत किया और बम-बम भोले के उद्घोष के बीच रवाना हुए। उन्होंने कहा कि उन्हें भगवान भोलेनाथ पर पूर्ण आस्था है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में जो भी भक्त भगवान भोलेनाथ की सच्चे मन से भक्ति करता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है। इस मौके पर डॉ0 धर्मेंद्र सिंह यादव, मुरारी यादव, डॉक्टर अर्पित कुमार,इंद्रवेश कुमार, उमेश सिंह, रजनीश कुमार पाल सहित कई साथी गोला गोकर्णनाथ के लिए रवाना हुए।
अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी शिव के धाम रवाना
