प्रजापिता ब्रह्माकुमारी जेएनवी रोड शाखा पर शिवरात्रि महोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी फतेहगढ़ जेएनवी रोड स्थित शाखा पर शिवरात्रि महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रुप में जिलाधिकारी ने भाग लिया।
इस मौके पर जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि यदि व्यक्ति अपने अंदर के भ्रष्टाचार के कांटों को शिव के सामने धतूरे के समान अर्पण करना शुरू कर दे तो समाज में शुद्धता का आचार, व्यवहार वातावरण बना सकेगा और हम भारत देश के सच्चे प्रहरी बन सकेंगे। लोगों में भक्ति के प्रति आस्था है, परंतु अपने जीवन रूपी बगिया से शराब, गुटखा, बेईमानी, झगड़ा लड़ाई रुपी कांटे निकाल दो, प्रेम, शांति, खुशी, सत्यता जैसे फूलों को जीवन में सजा लें, यही आके जीवन की सच्ची भक्ति है। मेरे प्यारे नगरवासी सभी अपने जीवन के मूल्यों को श्रेष्ठ बनाएं, यही शिवरात्रि पर शिव पूजन है। नगर पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने कहा कि मुझे इस संस्था में आकर सच्ची शांति प्राप्त होती है। यहां ब्रह्माकुमारी में छोटे-छोटे बच्चे जो आते हैं मुझे बहुत खुशी मिलती है कि वह अपने जीवन में यहां के विचारों को धारण करने से वह अपने जीवन में बहुत आगे पहुंच सकेंगे और केंद्र प्रभारी बहन सुमन ने शिव के आगे भोले शब्द जोडक़र हम उनके साथ असीम श्रद्धा एवं प्रेम में डूबे जाते हैं। शिव को मंदिर में एक सीढ़ी नीचे ही बीच में स्थापित करने का रहस्य परमात्मा जो दीनबन्धु है वो हम सबके प्रति बहुत दयालु एवं निरंकारी है। जबकि वो विशेश्वर है, उद्धारकर्ता है। पतित भ्रष्टाचारी संसार को अपने राजयोग की शक्ति से श्रेष्टाचारी, सभ्य एवं सुखद समाज बनाने वाले हैं। बीके राधिका बहन ने कहा कि सबसे बड़ा भगवान है शिव भगवान है उनसे ना कोई आदि है ना उनसे कोई अंत है वहीं सर्वश्रेष्ठ परमपिता परमात्मा है। एएसपी संजय सिंह ने कहा कि संसार में जितनी कठिनाई होती हैं, परेशानियां होती है उसका एक ही कारण है जो मन में वृत्तीय है, दूसरे के प्रति खराब भावना है, चिंताएं हैं उसको दूर करेंगे तो हमारे जीवन में सारे कष्ट दूर होंगे। उसके लिए भगवान परमपिता परमात्मा शिव आए हैं। इस मौके पर विधायक सुशील शाक्य, डी.एस. राठौर, बहन प्रीती यादव, मुरलीधर गौड़, मीरा बहन, शिवानी बहन ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन बी0के0 मीरा ने किया।
सभी अपने जीवन के मूल्यों को श्रेष्ठ बनाएं, यही शिवरात्रि पर शिव पूजन है-डीएम
