फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत मौसम विज्ञान केन्द्र/मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ द्वारा भारी वर्षा की सम्भावना व्यक्त करने के दृष्टिगत 06 अगस्त को सभी परिषदीय, राजकीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, आई0सी0एस0ई0, सी0बी0एस0ई0 बोर्ड के हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम के कक्षा नर्सरी से 12 तक के समस्त विद्यालय बन्द रहेगें। शिक्षक वर्क फोम होम के अन्तर्गत डी0बी0टी, यू.डायस प्लस एवं अन्य विभागीय कार्यों का सम्पादन करना सुनिश्चित करेगें। साथ ही जिन विद्यालयों में जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ चौकी/बाढ़ शरणालय बनाया गया है, उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक व संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी इस हेतु अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेगें।
भारी बरसात के चलते 6 अगस्त को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद
