एक ही प्रतिष्ठान सूरज डायग्नोस्टिक्स में होगीं सभी जांचें: डा0 वैभव पाठक

अब मरीजों को नहीं भागना पड़ेगा लखनऊ, दिल्ली, कानपुर आगरा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सूरज अल्ट्रासाउंड सेंटर वालों का नवीतम् प्रतिष्ठान सूरज डायग्नोस्टिक्स जिले का एक मात्र सम्पूर्ण जांच केंद्र 15 सितम्बर को सुबह 10 बजे लोहिया मूर्ति तिराहा आवास विकास में खुल रहा है। एमबीबीएस एमडी रेडियोलॉजिस्ट डा0 वैभव पाठक ने बताया कि जनपद के मरीजों की समस्याओं को देखते हुए एक ही स्थान पर सम्पूर्ण जांच केंद्र 1.5 टेस्ला एमआरआई खुल रहा है। जिसमें सिटी स्कैन, एक्स-रे, पैथोलॉजी, 3डी, 4डी, 5डी अल्ट्रासाउंड होगा। फीटल मेडिसिन फाउंडेशन यूके गोल्ड मेडलिस्ट द्वारा समस्त जांचे की जायेंगी। सूरज गु्रप के चेयरमैन डा0 राजीव पाठक के नये प्रतिष्ठान का शुभारम्भ उच्च शिक्षा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार रजनी तिवारी द्वारा 15 सितम्बर सुबह 10  बजे होगा। विशिष्ठ अतिथि अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, कायमगंज विधायक डा0 सुरभि गंगवार व एमएलसी प्रांशुदत्त द्विवेदी एवं नगर पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल होंगी। जिलाधिकारी डा0 वीके सिंह, सीएमओ डा0 अवनीन्द्र कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 रंजन गौतम की मौजूदगी में शुभारम्भ होगा। आवास विकास स्थित लोहिया मूर्ति तिराहे पर खुलने वाले सूरज डायग्नोस्टिक्स में मरीजों को सभी सुविधायें दी जायेगी। अब उन्हें जांचे व एमआरआई के लिए कानपुर, दिल्ली, आगरा, लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा। जनपद का मात्र एक प्रतिष्ठान सूरज डायग्नोस्टिक्स खुलने से सभी जांचें एक ही स्थान पर होगीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *