हमारे समाज के युवा नेता नहीं एसपी-डीएम बने: अमर पाल लोधी

खंडकाव्य मेंहदी में तलवार का हुआ लोकार्पण
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नवभारत सभा भवन में आयोजित समारोह खंडकाव्य, मेंहदी में तलवार का भव्य लोकार्पण किया गया। अध्यक्षता प्रो. महेशचंद्र वर्मा ने की तथा संचालन उत्कर्ष अग्निहोत्री व संतोष संगम ने किया। कार्यक्रम में साहित्यकारों, अधिकारी वर्ग, राजनेता तथा साहित्य प्रेमियों ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि ज्वाइंट कमिश्नर भारत सरकार अमरपाल सिंह लोधी ने कहा कि कल्पनाओं की उड़ान एक साहित्यिक ही कर सकता है और कोई नहीं। वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के शौर्य पराक्रम को इस खंडकाव्य में 1857 की प्रथम अमर शहीद रानी के मेंहदी लगी हाथों में तलवार लेकर अंग्रेजों को छक्के छुड़ाते हुए बलिदान को लिखा गया है। इस खंडकाव्य को युवा पीढ़ी को पढक़र आत्मसात करना चाहिए, हम लोग गद्य को शीघ्र ही भूल जाते हैं, लेकिन काव्य के रूप में रचनाएं याद रहतीं हैं। उन्होंने कहा हमें नहीं चाहिए सीएम पीएम, हमें चाहिए एसपी-डीएम, समाज में युवा पीढ़ी जुआ नशा शराब पीकर गर्त में जा रही है, जिसके नशा मुक्ति के लिए सभी सामाजिक संगठनों को चिंता करनी चाहिए। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने कहा कि रानी अवंतीबाई के बलिदान को इतिहासकारों ने उजागर नहीं होने दिया, जबकि रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य पराक्रम से कम नहीं था। पूर्व सांसद प्रो रामबक्स वर्मा ने कहा कि रानी अवंतीबाई की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए, ताकि बच्चों को जानकारी मिल सके। अभिवावकों को बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्रम में महापौर शाहजहांपुर अर्चना वर्मा, लोधी महासभा महामंत्री परशुराम वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष चन्द्र पाल सिंह यादव, साहित्यकार अनन्या राजपूत, अमरपाल अमर, ब्रजकिशोर सिंह किशोर, डा0 राजपाल सुमन, लक्ष्मीकांत अहिरवार, पुनीत राजपूत, डा0 विवेक, सच्चिदानन्द लोधी, रामगोपाल वर्मा, नबाव सिंह, जनार्दन दत्त, ओमप्रकाश राजपूत, अरविन्द राजपूत, आनन्द राजपूत, राहुल राजपूत, वीरभान सिंह, जसवंत सिंह, मनमोहन सिंह, वीरपाल सिंह, आनन्द लोधी, हिमांशु लोधी, शिवकुमार लोधी, डा0 आशीष, डा0 अनुज सिंह, डा0 गौतम लोधी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *