अंबेडकर जयंती उत्सव कमालगंज, कायमगंज, फर्रुखाबाद व बसंतपुर नगर पंचायत में मनाया

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान उत्सव विकास खण्ड कायमगंज व नगर पालिका में मनाया गया।
इसी के तहत कायमगंज की ग्राम पंचायत लोधीपुर में विधायक डा0 सुरभि द्वारा डॉ0 बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उन्होनें बताया कि बाबा साहब एक युग पुरुष थे, उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। बाबा साहेब द्वारा देश के प्रति किया गया कार्य आज भी देश को मजबूती प्रदान कर रहा है। भारतीय संविधान को विश्व का सबसे मजबूत संविधान माना जाता है। यह बाबा साहेब की दूरदर्शिता का ही परिणाम है। जिन्होंने समाज, शिक्षा, राजनीति और न्याय व्यवस्था की दिशा में कई बदलाव किए। डा0 भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में प्रस्तावना एवं संविधान की शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामवासियों व कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। विकास खण्ड अधिकारी ने सभी को प्रस्तावना एवं संविधान की शपथ दिलायी। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। वहीं सभी विकास खण्डों में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मूल कर्तव्यों की शपथ एवं वाचन किया गया। वहीं जनपद में स्थित विकास भवन सभागार में विकास भवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मूल कर्तव्यों की शपथ एवं वाचन किया गया। नगर पालिका में डॉ0 बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में फर्रुखाबाद, कमालगंज एवं संकिसा बसंतपुर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये। इस दौरान साफ.-सफाई की गई। नगर पालिका कर्मचारियों को भीमराव आम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में प्रस्तावना एवं सविधांन की शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *