एंबुलेंस अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकराई, पलटी

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। फर्रुखाबाद मार्ग पर सिरमौरा गांव के पास देर रात एक सडक़ हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई और सडक़ पर पलट गई।
यह घटना देर रात करीब 2 बजे हुई। स्थानीय लोगों ने जोरदार धमाके की आवाज सुनी। जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस सक्रिय हुई और सिपाही कमल गंगवार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की सघन जांच पड़ताल की। हालांकि पुलिस को मौके पर न तो एम्बुलेंस का चालक मिला और न ही कोई घायल व्यक्ति। पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि दुर्घटना के बाद एम्बुलेंस में मौजूद लोग कहां चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *