अमेरिका ने यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा हमला किया है।
समृद्धि न्यूज। यमन में अमेरिकी सेना ने 13 हवाई हमले किए हैं। सेना ने यमन की राजधानी सना और हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले तटीय शहर होदेदा को निशाना बनाया। हूतियों के मीडिया कार्यालय ने शनिवार को अमेरिकी हमलों की रिपोर्ट दी। हालांकि, अमेरिकी हमलों में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है।
रास ईसा तेल बंदरगाह पर गुरुवार को हुए अमेरिकी हवाई हमलों में कम से कम ७४ लोगों की मौत और कई लोग घायल हो गए थे। यह हमला तब हुआ, जब सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान अल सऊद ईरान की यात्रा पर पहुंचे। यह यात्र बेहद दुर्लभ हैण् अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने भी हूतियों पर हमलों की पुष्टि की है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ 15 मार्च से एक नया सैन्य अभियान शुरू किया है। तब से लेकर अब तक यह एक दिन में मारे गए लोगों की सबसे ज्यादा संख्या है।
लाल सागर पर होदेदा में एक हवाई अड्डे और एक बंदरगाह पर किया गया हमला
हूती विद्रोहियों ने कहा कि अमेरिकी सेना ने लाल सागर पर होदेदा में एक हवाई अड्डे और एक बंदरगाह को निशाना बनाया है। इससे पहले, अमेरिकी हमले में लाल सागर के बंदरगाह को नुकसान पहुंचा था और 70 से अधिक लोग मारे गए थे। ये हमले नवीनतम हमलों से करीब दो दिन से भी कम समय पहले किए गए थे। मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य अभियानों की देखरेख करने वाली अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने कहा कि वह यमन में हूतियों के खिलाफ हमले जारी रखे हुए है।
रास ईसा बंदरगाह पर हमले में 74 लोगों की हुई मौत
हूती द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अमेरिकी सेना ने गुरुवार को होदेदा प्रांत के रास ईसा बंदरगाह पर हमला किया। इस हमले में 74 लोग मारे गए और 171 अन्य घायल हो गए। यह हमला ईरान समर्थित विद्रोहियों पर अमेरिका द्वारा जारी बमबारी अभियान में सबसे घातक था।
