फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संतान न होने से क्षुब्ध संग्रह अमीन की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर कादरीगेट पुलिस फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार दिनेश चंद्र राठौर जो संग्रह अमीन के पद पर तैनात हैं। वह अपनी ४२ वर्षीय पत्नी सीमा के साथ थाना कादरीगेट के मोहल्ला शांतिनगर पजाबा में जनपद उन्नाव में तैनात दरोगा राघवेन्द्र अग्निहोत्री के मकान में किराये पर रहते हैं। रविवार दोपहर २ बजे के करीब सीमा ने कमरा बंद कर फांसी लगा ली। दरवाजा न खुलने पर सीमा की 8 वर्षीय पुत्री दिव्यांशी ने दरोगा की पत्नी मनोज को घटना की जानकारी दी। परेशान मनोज ने अपने नंदोई को बुलाया। घर आए नंदोई ने दरवाजा खटखटाया जब गेट नहीं खुला, तो उन्होंने खिडक़ी से झांककर देखा तो कमरे के अंदर महिला साड़ी के फंदे से फांसी पर लटक रही थी। सूचना मिलने पर कादरीगेट थाना प्रभारी चंद्रिका प्रसाद फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फांसी से नीचे उतरवाया। मकान मालकिन मनोज ने बताया की शादी के 22 वर्ष होने के बावजूद सीमा को कोई बच्चा पैदा नहीं हुआ। इसलिए वह दुखी रहती थी। मदनपुर क्षेत्र में तैनात संग्रह अमीन दिनेश चंद्र राठौर ने छोट भाई सोनू की 8 वर्षीय पुत्री दिव्यांशी को गोद लिया है। दिनेश रविवार सुबह ही दोस्तों के साथ गोला गोकर्णनाथ गए हैं।
संतान सुख से वंचित अमीन की पत्नी फांसी पर झूली
