हरदोई, समृद्धि न्यूज। जिले के होनहार क्रिकेट खिलाड़ी अमित यादव ने एक बार फिर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर दिया। बीसीसीआई की ओर से आयोजित हो रही रणजी ट्राफी में शनिवार को अमित यादव को अरुणाचल प्रदेश तथा मेघालय के मध्य गुजरात के सूरत स्थित सी.के. पीठवाला ग्राउण्ड में हो रहे रणजी ट्रॉफी मैच मे खेलने का मौका प्राप्त हुआ। बताते चले कि अमित यादव अरुणाचल रणजी टीम का हिस्सा पिछले वर्ष से रहे है। पहले दिन के स्कोर की बात करे तो टॉस मेघालय ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल समाप्त होने पर 90 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 386 रन बना लिए थे। सक्सेस क्रिकेट अकादमी के कोच सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि इस साल अरुणाचल टी-20 लीग में भी शानदार प्रदर्शन किया था। उनके इस साल के विभिन्न टूर्नामेंट्स में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए इस साल रणजी ट्रॉफी मे भी उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। अमित यादव शहर के मोहल्ला आशा नगर निवासी है तथा इनके पिता देवेन्द्र यादव रिटायर्ड फार्मासिस्ट है तथा उनकी सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। इस अवसर पर क्रिकेट प्रेमी अर्जित मित्तल, राधा कृष्ण गुप्ता, सोहित, सूरज तिवारी,शिवम मिश्रा आदि ने खुशी व्यक्त की।
