फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष की संस्तुति पर एससी/एसटी प्रकोष्ठ का अमित कठेरिया को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी कार्यालय में चन्द्रपाल यादव ने विधायक राजेन्द्र कुमार गौतम की उपस्थित में उनका स्वागत किया गया। साथ ही अजय यादव को अमृतपुर विधानसभा का सचिव मनोनित किया गया। विधायक ने अजय यादव को मनोनयन पत्र सौंपा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव सुभाष शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।

