आनंद मूर्ति बाबा का 103वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आनंद मार्ग प्रचारक संघ के तत्वावधान में आनंद मार्ग जागृति तलैया लेन स्टेट बैंक गली फतेहगढ़ में आनंद मार्ग के प्रवर्तक भगवान श्री श्री आनंदमूर्ति (बाबा) के 103वाँ जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सुबह पांचजन्य, प्रभात फेरी, धर्मचक्र के बाद दीप प्रज्वलित के बाद शंख ध्वनि किया गया। प्रभात संगीत गायन हुआ और धर्मचक्र किया गया। धर्मचक्र के साथ नारायण सेवा भी की गई। 275 नारायण को भोजन कराया गया। कार्यक्रम के आयोजक संभागीय सचिव आचार्य महाप्रेमानंद अवधूत और जागृति सचिव धर्मेंद्र यादव ने आयोजित किया। इस अवसर पर चारु राघव, स्वेता सिंह, नीतू, अनिता रंजन, यशपाल सिंह चौहान, आनंद भदौरिया, अमन वर्मा, नीलम वर्मा, रुचि सिंह, लक्ष्मी यादव, रामाशंकर यादव, सुरेंद्र यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *