अराजकतत्वों ने विद्यालय परिसर में की जमकर तोडफ़ोड़

प्रधानाध्यापक ने पुलिस को दी तहरीर
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। अराजकतत्वों ने विद्यालय परिसर में जमकर तोडफ़ोड़ की तथा सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की।कोतवाली क्षेत्र के गांव कटरा रहमत खाँ प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक जावेद खान ने कोतवाली में दिये गये प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह सुबह 7 बजे विद्यालय पहुंचे, तो देखा कि किन्हीं अराजकतत्वों ने विद्यालय के अंदर जमकर तोडफ़ोड़ की। विद्यालय परिसर में लगे पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचाया गया। हैंडपंप के पाइप व समरसेबिल में लगे पाइप तोड़ दिये। इसके अलावा पानी की टंकी में लगे पाइपों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। शौचालय की जालियां व नल की टोंटियां तोड़ दी गयीं। इतना ही नहीं लेट्रीन करके उसको विद्यालय की दीवारों पर फैलाया गया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि द्वेशभावना के चलते सब किया गया है। इस दौरान प्रधानाध्यापक के अलावा कृष्णपाल यादव, सत्यवीर सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *