…….और तुझे टेडी बियर बनाकर हमेशा अपने पास रख लूं

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हर साल 10 फरवरी के दिन टेडी बियर-डे मनाया जाता है। इस दिन का मकसद एक दूसरे को टेडी देना है और वह अपने दिल की बात कहते है। वैलेंटाइन वीक में टेडी के दिन आप अपने साथी को प्यारा और क्यूट सा टेडी बियर गिफ्ट कर सकते हंै। मार्केट में हर कीमत के टेडी बियर उपलब्ध हंै। अपने पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान लाने का सबसे बड़ा अच्छा दिन टेडी-डे है। 14 फरवरी को वैलेंटाइन-डे है। इससे पहले पूरे वीक कोई न कोई खास दिन सेलिबे्रट किया जाता है। 10 फरवरी यानी टेडी-डे है। दरअसल अपने प्यार को दर्शाने के लिए कई बार पार्टनर एक दूसरे को तोहफा देते हैं। गिफ्ट देने से न केवल दोनों के बीच प्यार बढ़ता है बल्कि रिश्ता भी मजबूत होता है।

ऐसे में वैलेंटाइन-डे वीक में टेडी-डे के दिन आप अपने साथी को प्यारा टेडी गिफ्ट कर सकते है। दिल करता है तुम्हें अपनी बाहों में भर लूं। तुझे टेडी बियर बनाकर हमेशा अपने पास रख लूं। तेरी मेरी दोस्ती का अफसाना भी है। इसमें प्यार का खजाना भी है। यह शायरी टेडी-डे पर बिलकुल सटीक बैठती है। अपने हर रिश्ते में विश्वास लाने के लिए टेडी देना एक माध्यम है। इससे पार्टनर खुश होता है। आम तौर पर लोग अपने बच्चों या परिजनों को भी टेडी-डे पर टेडी भेंट कर सकते है। क्योंकि परिवार में भी इस पर्व को मना सकते है, क्योंकि बच्चे टेडी पाकर बहुत खुश होते है। ऐसे में तरह-तरह के टेडी बियर आकर्षण का केंद्र है। इस टेडी-डे पर बच्चों में भी उत्साह देखने को मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *