आंध्र प्रदेश: टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग, 2 बोगियां जलकर खाक

समृद्धि न्यूज। आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम से करीब 66 किलोमीटर दूर टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन के दो कोचों में आग लग गई। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। फोरेंसिक टीमें आग की वजह का पता लगाने में जुटी हैं। आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली जिले में रविवार देर रात बड़ा रेल हादसा हो गया। विशाखापत्तनमदुव्वाडा होते हुए एर्नाकुलम जा रही टाटा-एर्नाकुलम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18189) के दो एसी कोचों में अचानक भीषण आग लग गई। यह हादसा एलामंचिली रेलवे स्टेशन के पास सोमवार तडक़े करीब 1:30 बजे हुआ, जब अधिकांश यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। ट्रेन के पैंट्री कार के पास स्थित बी-1 और एम-2 एसी कोच में आग भडक़ उठी। आग देखते ही लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को एलामंचिली स्टेशन के पास रोक दिया, इसके तुरंत बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई, हालांकि, दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने तक दोनों कोच पूरी तरह जल चुके थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *