महीनों से बंद आंगनवाड़ी केंद्र, ग्रामीणों को नहीं मिलता राशन, आक्रोश

ग्रामीणों ने कार्यकत्रियों पर लगाया राशन की कालाबाजारी करने का आरोप
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज।
एक नजऱ इधर भी डालिए साहब, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की कार्यशैली से ग्रामीणों में आक्रोश है। महीनों के हिसाब से केंद्र बंद पड़ा रहता है। नियमित राशन नहीं दे रही है।
विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत फतेहपुर परौली में आंगनबाड़ी केंद्र महीनों से बंद पड़ा है। जिसकी दुर्दशा देखकर ही लगती है कि कोई नहीं जाता केंद्र पर, इसी आंगनबाड़ी केंद्र पर पोलिंग बूथ भी बनता है। जिसमें केंद्र के कक्ष के सामने बड़ी-बड़ी झाडिय़ा है और गंदगी का तो कक्षा के अंबार लगा हुआ है।

जब इस बाबत ग्रामीणों से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री अब नहीं आती है और ना ही किसी को कभी भी राशन मिलता है। कई ग्रामीणों ने तो दबी जुबान से यह बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री राशन की कालाबाजारी करती है। जब सीडीपीओ नवाबगंज से जानकारी करना चाहिए तो उन्होंने कोई जबाव नहीं दिया। जब भी सीडीपीओ से बात की जाती है तो उनका एक ही उत्तर होता है कि मामले की जांच करवाकर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी, लेकिन अभी तक कहीं भी ऐसा नहीं हुआ है। जहां जांच होकर के किसी भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई हो। जिससे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के हौसले बुलंद है। वह अपनी कालाबाजारी की करतूत करने से बाज नहीं आ रही है। क्योंकि उन पर तो सीडीपीओ कार्यालय पर भी वसूली की जाती है तो वह भला कैसे कालाबाजारी ना कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *