मंदिर परिसर में केक काटकर जन्मदिन मनाने पर हिन्दू संगठनों में रोष

कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अखिल भारत हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक ने कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर सावन माह में मांस, मछली, अंडा आदि की बिक्री पर रोक लगी है। फिर भी मंदिर परिसर में केक काटा गया है।
क्रांति पाठक ने ज्ञापन देकर मांग की है कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार मंदिर क्षेत्र के आसपास अण्डा, मांस, मछली की बिक्री पर रोक लगा रखी है। इसके बावजूद कुछ लोग अंडे से निर्मित केक लेकर मंदिर परिसर में आकर काटकर अपना जन्मदिन मनाते है। यह सार्वजनिक अनुचित नहीं है। पूजा स्थल व मंदिरों में हम हिन्दू और सनातनी पूजा करते है। ऐसे में मंदिर परिसर में केक काटकर भावनाओं को ठेस पहुंचायी गई है। इस कृत्य से शिव भक्तों में रोष है। मामले को संज्ञान लेते हुए कार्यवाही की जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *