कायमगंज, समृद्धि न्यूज। मां की मारपीट से क्षुब्ध पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मां के देख लेने पर उसे आनन-फानन में उतारकर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगडऩे पर उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गाँव कटरा रहमत खॉ निवासी सायरा उम्र 18 वर्षीय पुत्री वकील से उसकी मॉ ने कहा बेटी खाना बना लो, तो बेटी ने खाना बनाने से मना कर दिया, तो मॉ ने बेटी के साथ मारपीट कर दी। गुस्से में बेटी सायरा ने ऊपर छत की एक मजिल पर जाकर दुपट्टे से कुंडे में फॉसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। कुछ देर बाद मां को बेटी सायरा के घर में न दिखने पर ऊपर बने कमरे में जाकर देखा, तो सायरा फाँसी के फन्दे पर लटकी थी। जिससे चीख पुकार मच गई। मॉ ने तुरंत दुपट्टा काटकर सायरा को फांदे के फंदे से उतारा तथा परिजन आनन-फानन में कायमगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ ड्युटी पर तैनात चिकित्सक डा0 अमरेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगडऩे पर सायरा को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
मां की मारपीट से क्षुब्ध पुत्री ने फांसी लगाकर जान देने का किया प्रयास
