पानी में डूबे पूर्व प्रधान का पता न लगने पर गुस्साये ग्रामीणों ने घेरी तहसील

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के गाँव मोती नगला निवासी भूरे यादव उम्र 56 वर्षीय पुत्र नत्थूलाल जो की पूर्व प्रधान था। वह बीती शाम घरेलू सामान लेने के लिए कायमगंज आया था। सामान लेकर वापस घर लौटते समय जैसे ही वह सिनौली रोड बुढिय़ा पुल के पास पहुंचा, तभी पानी में डूब गया, जबकि उसका दूसरा साथी निकल आया। घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और पूर्व प्रधान की खोजबीन करवायी, लेकिन १७ घंटे बीत जाने के बाद भी पूर्व प्रधान का पता नहीं चला। जिस पर लगभग दो दर्जन से अधिक ग्रामीण हाथों में लाठी-डंडा लेकर तहसील पहुंचे और तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करने की बात कही। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा, कस्बा चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। तब जाकर ग्रामीण अपने घरों को लौटेे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *