शराब के लिए पैसे न देने पर गुस्साये मजदूर ने लेंटर की हटायी बल्ली

लेंटर गिरा, पीडि़त ने थाना पुलिस को दी तहरीर
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। लेंटर डलवाकर शराब के लिए पैसे ना देने पर दबंग युवक ने लेंटर सपोर्ट में लगायी गयी बल्ली हटा दी। जिससे लेंटर गिर पड़ा। पीडि़त ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सितवनपुर पिथू निवासी विजेंद्र सिंह पुत्र रामशरण कठेरिया ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने बीते दिन अपने घर का लेंटर डलवाया था। लेंटर डलवाने के बाद वह पड़ोसी के घर पर जाकर बैठ गया और खाना खाने लगा, तभी मजदूर अवधेश उर्फ भूरे पुत्र अनोखेलाल उसके पास आया और पीडि़त के बताए अनुसार उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब पीडि़त ने पैसे देने में असमर्थतता जतायी, तो आरोपी युवक दौडक़र पीडि़त के ताजा पड़े लेटर की बल्लियां उखाडऩे लगा। जब पीडि़त भागकर मौके पर पहुंचा और बल्ली उखाडऩे से मना किया, तो आरोपी युवक हाथापायी करने लगा और उसने एक बल्ली गिरा दी। जिससे लेंटर भी गिर गया। तब पीडि़त थाने आया और थाना पुलिस को गांव के ही नामजद आरोपी अवधेश उर्फ भूरे पुत्र अनोखेलाल निवासी सितावनपुर पिथू थाना नवाबगंज के विरुद्ध मारपीट कर जानमाल की धमकी देकर लेंटर गिराने की थाने में तहरीर दी। थाना पुलिस ने पीडि़त को मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *