अनिकेत सेठी यूपी सेंट्रल जोन अंडर-14 ट्रायल के लिए चयनित

हरदोई, समृद्धि न्यूज। जिले के अनिकेत सेठी ने कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश क्रिकेट सेंट्रल जोन अंडर-14 के ट्रायल मे फाइनल राउंड के लिए चयनित हुए है।

शहर के पंजाबी कॉलोनी निवासी व्यवसायी धीरज सेठी के पुत्र अनिकेत का सफर जिले की अंडर-14 टीम से शुरू हुआ। इसके बाद लखनऊ में हुए मंडल स्तरीय ट्रायल में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उन्हें कानपुर के कमला क्लब ग्राउंड में होने वाले सेंट्रल जोन ट्रायल के लिए चुना गया है। जिसमें प्रदेश के विभिन्न मंडलों से चयनित खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। चयन की सूचना मिलते ही परिजनों, परिचितों और शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। वह दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज है। अखिलेश अग्रवाल क्रिकेट अकादमी मे कोच आकाश त्रिपाठी के सानिध्य मे प्रैक्टिस करते है। उनके चयन पर जयपुरिया स्कूल के डायरेक्टर शिखर अग्रवाल, सक्सेस क्रिकेट अकादमी के कोच सूर्य प्रताप सिंह, क्रिकेट प्रेमी राधा कृष्ण गुप्ता, सूरज तिवारी, शिवम मिश्रा, मजहर अंसारी आदि ने खुशी व्यक्त की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *