अनिल कश्यप दूसरी बार बने निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निशाद पार्टी ने प्रदेश के कई जिलों के जिलाध्यक्ष घोषित किये। जिसमें फर्रुखाबाद जिले में अपने विभिन्न अनुसांगिक संगठनों के जिलाध्यक्ष मनोनीत किये गये। पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप दूसरी बार बनाये गये। संगठन जिलाध्यक्ष राहुल कश्यप, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप बाथम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गेश बाथम, आईटी सेल जिलाध्यक्ष राय सिंह कश्यप, द ग्रेट निशाद युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नीरज कश्यप, राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद के जिलाध्यक्ष अजीत बाथम को बनाया गया। जिलाध्यक्ष अनिल कश्यप के पिछले कार्यकाल को देखते हुए उन्हें फिर से एक बार मौका दिया गया। अनिल कश्यप दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनने पर संगठन के लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत कर उन्हें बधाई दी है। अनिल कश्यप ने कहा कि नेतृत्व ने जो उन्हें कार्य सांैपे है उन्हें पहले से ज्यादा बेहतर बनायेगे और संगठन को और मजबूत करेंगे। जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी समर्पित प्रत्याशी को जिताया जा सके।
इस मौके पर मूलचंद्र बाथम, रामकृष्ण बाथम, नारद कश्यप, सतीश बाथम, ज्ञानेंद्र कश्यप, मुकेश बाथम, कुलदीप कश्यप, मुनेश कश्यप, अनूप, सचेंद्र कश्यप, राजकपूर बाथम, सुरेंद्र पुजारी आदि कार्य कर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *