
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने मंगलवार को निषाद पार्टी द्वारा दूसरी बार अनिल कुमार कश्यप को जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी कार्यालय आवास विकास में चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने अनिल कुमार कश्यप को शॉल ओड़ाकर माला पहनाकर, चांदी का मुकुट पहनाकर अपने साथियों के साथ स्वागत किया। साथ ही कार्यालय पर अन्य भाजपा नेताओं ने भी अनिल कश्यप का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा कि निषाद पार्टी ने अनिल कश्यप की ईमानदारी व सामज में तत्परता को देखते हुए उन्हें दूसरी बार जिलाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा है। यह उनका समाज के प्रति समर्पण है। जो लगातार अपने साथियों के साथ समर्पित रहते है। इस मौके पर संदीप बाथम, अजीत बाथम, ज्ञानेंद्र कश्यप, कुलदीप बाथम, के0के0 कश्यप, हिमांशु गुप्ता, अभिषेक बाजपेई, कृष्ण मुरारी, संजीव गुप्ता आदि लोग स्वागत कार्यक्रम में मौजूद रहे।
