Headlines

साइकिल लेकर पीडीए को मजबूत करने निकले अंकित यादव का हुआ स्वागत

सपा नेता व ग्राम प्रधान विमल यादव ने साइकिल चलाकर किया जागरुक
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अंकित यादव निवासी कासगंज पीडीए को मजबूत करने के लिए 75 जिलों की यात्रा पर साइकिल लेकर निकले है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को 2027 में मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प के साथ प्रदेश के सभी जनपदों एवं 18 मण्डलों में साइकिल यात्रा ले जाने का संकल्प लेकर यात्रा कर रहे है। कासगंज से होते हुए फर्रुखाबाद आगमन पर रात्रि में पूर्व जिला सचिव सुनील यादव ने अंकित यादव का फूल मालाओं से स्वागत किया। बुधवार को पार्टी कार्यालय पर अंकित यादव का जिला उपाध्यक्ष शशांक सक्सेना व पूर्व जिला सचिव सुनील यादव ने स्वागत किया। अंकित यादव ने बताया कि पीडीए यात्रा कासगंज से शुरु होकर जो प्रदेश के सभी जनपदों में जायेगी। मिशन 2027 में सपा को विजय दिलाना है। दोपहर बाद वह साइकिल चलाते हुए कन्नौज जनपद के लिए रवाना हुए। वहीं सपा नेता व ग्राम प्रधान विमल यादव ने अंकित यादव का फूल मालाओं से स्वागत किया और पीडीए जागरुकता के तहत साइकिल चलायी। विमल यादव ने कहा कि लोग जागरुक हो और पीडीए को समझे। आने वाला समय पीडीए का है। आज सभी वर्ग के लोग भाजपा सरकार में पीडि़त है। 2027 में सपा की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का सपना पूरा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *