नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। प्रकृति की मार से अन्नदाता वैसे भी परेशान है और ऊपर से आवारा गौवंश उसकी फसलों को उजाडक़र उसे और नुकसान पहुंचा रहे हैं। बीते दिनों काफी होहल्ला करने पर आवारा गौवंशों को पकड़ा गया था, लेकिन पूरे जानवर न पकड़े जाने से वह किसानों की मेहनत से तैयार की गयी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
नवाबगंज थाना क्षेत्र की नगर पंचायत क्षेत्र जोगापुर रोड पर आवारा गोवंश अन्नदाता की फसलों को उजाड़ रहे हैं। एक तो अन्नदाता आलू की मंदी से वैसे भी जूझ रहा है और ऊपर से अन्ना पशु उसकी फसल उजाडक़र उसे दोहरी मार दे रहे हैं। जिससे अन्नदाता खासा परेशान है। उसका कहना है कि जैसे तैसे उसने आलू की फसल की थी, लेकिन आलू में घाटा होने से लागत के दाम नहीं निकल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर खेतों में खड़ी रवी की फसल को अन्ना गौवंश उजाड़ रहे हैं। बीते दिन काफी शिकायतें आदि करने पर एक दो दिन अन्ना गौवंशों को पकडऩे का अभियान चलाया गया, लेकिन उसके बाद अभियान को बंद कर दिया गया है।
अन्ना पशु उजाड़ रहे किसानों की फसलें
