फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बहुचर्चित करथिया काण्ड पर बन रही हिंदी फीचर फिल्म जिंदगी फ्यूज की शूटिंग में विधायक भोजपुर की भूमिका के लिए मशहूर हास्य अभिनेता अन्नू अवस्थी ने फतेहगढ़ पहुंच कर फिल्म के सीन को समझा, निर्माता/निर्देशक डॉ0 भारत चन्द्र गौड ने उन्हें फिल्म से जुड़ी पटकथा एवं दृश्यों को बताया।
कानपुर से फर्रुखाबाद आए जाने माने हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी ने कहा कि कलाकार किरदार को जीवन भर जीता है कलाकार का जीवन संघर्ष भरा होता है। अन्नू अवस्थी के साथ प्रशंसकों ने खूब सेल्फी ली। निर्माता निर्देशक डॉ0 भारत चन्द्र गौड ने बताया कि फिल्म की शूटिंग विधिवत शुरू हो चुकी है। मुंबई व अन्य शहरों के कलाकारों ने काम करना प्रारंभ कर दिया है। फिल्म का काम पूरा होने के बाद जल्द ही सिनेमा घरों में नजर आएंगी।
जिंदगी फ्यूज की शूटिंग में भोजपुर विधायक की भूमिका निभा रहे अन्नू अवस्थी
