रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मना शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान का वार्षिकोत्सव

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान में वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रमों के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी कायमगंज अतुल कुमार रहे। समारोह से पूर्व मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम का शुभारम एनसीसी कैडेट्स द्वारा परेड के साथ किया गया। उसके बाद वन्दना गीत में छात्राओं ने गणेश जी की स्तुति को दर्शाया। उसके बाद नन्हें मुन्ने बच्चों ने लीडरशिप गाने पर डान्स करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उसके बाद बच्चों ने वीर रस राणा की हुंकार के माध्यम से सभी का मन मोहा। वहीं जंक फूड प्रोग्राम से संदेश दिया तथा एनसीसी द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति फोरमेशन ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। उसके बाद में छात्राओं ने चाणक्य नाटक का मंचन कर दशकों को भाव.विभोर कर दिया। इसके बाद छात्राओं ने स्टेट डास प्रस्तुत कर सभी राज्यों की झलक दिखायी। इस दौरान छात्राओं को एनसीसी अवार्ड, गृह परीक्षा के लिए स्व0 शकुन्तला देवी स्कालशिप, कक्षा 10-12 एवं स्नातक व परास्नातक की टॉपर छात्राओं को एकेडिमक अवार्ड एवं ग्लोरी ऑफ द एस0डी0एस0एस0 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यकेरम के बाद मुख्य अतिथि आशुतोष कुमार द्विवेदी ने बच्चों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। विशिष्ट अतिथि अतुल कुमार ने छात्राओं के कार्यक्रमम एवं उनकी लगनशीलता व परिश्रम की बेहद प्रशसा की और उन्हें सदैव अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने विद्यालय की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रबन्धक लक्ष्मीनारायण अग्रवाल ने सभी कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। वहीं प्रबन्धक मोनिका अग्रवाल ने सभी छात्राओं और शिक्षक व शिक्षकाओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बधाई देते हुए कहा कि जीवन में अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहते हुए सदैव प्रयत्नशील रहना चाहिए। अंग्रेजी माध्यम के प्रधानाचार्य अनिल बाबू तिवारी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या वेणू सिंह, अंग्रेजी माध्यम जूनियर विंग की प्रधानाचार्या नाहिद जाफरी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन सुरभि श्रीवास्तव एवं कनक ने किया। इस दौरान श्री सत्यप्रकाश अग्रवाल, डा0 मिथलेश अग्रवाल एवं प्रबन्धतंत्र के सभी सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही संस्थान के सभी प्रधानाचार्यों सहित सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *