सी0पी0वी0एन0 में धूमधाम से हुआ वार्षिक समारोह नर्सरी विंग का आयोजन

शिक्षा के प्रकाश से गरीब रुपी अंधकार को दूर किया जा सकता-धर्मपाल सिंह
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। सी0पी0 विद्या निकेतन स्कूल में वार्षिक समारोह नर्सरी विंग का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह दुग्ध एवं पशुधन विकास मंत्री, सांसद मुकेश राजपूत, जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा,सी0पी0 ग्रुप ऑफ स्कूल के प्रबंधक सत्य प्रकाश अग्रवाल एवं निदेशिका डॉक्टर मिथिलेश अग्रवाल, अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, सी0पी0 शिक्षण सोसाइटी प्रबन्धक मोनिका अग्रवाल, उपजिलाधिकारी अतुल सिंह, पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पण से हुआ। समारोह के सुअवसर पर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें स्वागत गीत, भाषण, नृत्य, कव्वाली और नाटक शामिल थे। छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय सभागार में उपस्थित जनसमूह के हृदय को प्रसन्नचित्त कर दिया। मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह ने अपने संबोधन में छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उन्हें जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया और कहा कि वर्तमान में सभी छात्रों को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता को व्यक्तित्व विकास से जोडऩे की आवश्यकता है।शिक्षा केवल बच्चों के मस्तिष्क में बिना पचेअसंबद्ध और अविभाजवित रूप से डाली गई सूचनाओं की मात्रा नहीं है, बल्कि शिक्षा का मूल सार मन की एकाग्रता है और शिक्षा उद्देश्य व्यक्तित्व विकासोन्मुखी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीबी शिक्षा से दूर होगी। समारोह के दौरान कक्षा दस एवं बारह के सर्वोत्कृष्ट छात्रों को उनके अकादमिक प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय की निदेशिका डॉ0 मिथलेश अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों में सांस्कृतिक रुचि और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर मिलता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यालयीय शिक्षा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से छात्र भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होकर देश निर्माण में अपना बढ़-चढक़र योगदान देते हैं। इसके साथ ही उन्होंने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विशिष्ट अतिधि सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ हमें अपने बच्चों एवं विद्यार्थियों को संस्कार युक्त व्यक्तित्व का विकास एवं प्रकृति की रक्षा करने और उसके विनाश को रोकने के प्रति उनके दायित्व और कर्तव्य के बारे में जागरूक करने की आवश्यकता है। समारोह का समापन उप प्रधानाचार्य दीपक कुमार जैना के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। इस अवसर पर योगेश चंद्र तिवारी प्रधानाचार्य सी0पी0 इंटर कालेज, उप प्रधानाचार्य दीपक कुमार जैना, मनोज तिवारी, मनोज श्रीवास्तव के अलावा अमरदीप दीक्षित, रूपेश गुप्ता, विजय गुप्ता पूर्व चेयरमैन शमशाबाद तथा एस0के0 बाजपेई, पंकज शुक्ला, हरीश पचौरी, अनुज गंगवार, गोविन्द गुप्ता, निर्मला चौहान, प्रदीप कुमार, नीलम त्रिवेदी आदि समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएँ और विद्यार्थी व अभिभावकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका ज्योत्स्ना एवं जूवीनूर और अभिज्ञान मिश्रा द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *