महाराजा हरिश्चन्द्र महाविद्यालय में धूमधाम से वार्षिक समारोह का हुआ आयोजन

डा0 राहुल तिवारी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
महाराजा हरिश्चन्द्र महाविद्यालय बढ़पुर में वार्षिक समारोह का आयोजन हुआ। महाविद्यालय के संस्थापक हरिश्चन्द्र तिवारी पूर्व विभागाध्यक्ष भूगोल नेहरु डिग्री कालेज छिबरामऊ व डा0 अशोक तिवारी पूर्व वरिष्ठ शाखा प्रबंधक ग्रामीण बैंक, पूर्व प्राचार्य डा0 मुकेश राठौर, प्रोफेसर विनोद कुमार तिवारी विभागाध्यक्ष वाणिज्य डीएन कालेज ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। डा0 राहुल तिवारी, रोहित तिवारी, अजय पाण्डेय, गजेन्द्र सिंह राजपूत, डा0 शिखा दीक्षित, डा0 मधुवाला अवस्थी, सुनील कुमार राजपूत आदि ने सरस्वती का पूजन किया। दिव्या रायजादा ने अतिथियों को तिलक लगाया। देव नारायन मिश्रा ने बैज लगाकर सम्मानित किया।

डा0 राहुल तिवारी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। स्वागत गीत दिव्या रायजादा, सुभ्रा अग्निहोत्री व सोनम ने प्रस्तुत किया। संचालन अभिषेक शुक्ला, सरिता श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा, संदीप गुर्जर, सोनम, तनु प्रिया, अक्षत अग्निहोत्री, तनिष्का, अनुभव, नेहा आदि ने संयुक्त रुप से किया। सुदामा चरित्र का मंचन रितिक पाण्डेय, अनुराग व संदीप गुर्जर ने किया। बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा दिव्या, तृप्ति, अनुभव, सुभ्रा, मिनी, तनु प्रिया, सोनम, संदीप ने सिस्टम ऑफ एजेकुशन नाटक प्रस्तुत किया। अभिषेक एवं नीशू ने नृत्य प्रस्तुत किया। बीएड द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा रितिक, अनुराधा, अंकित, अर्पित, पल्लवी, पूजा, विनीता, वर्षा ने कब्बाली प्रस्तुत की। सरिता एकल डांस प्रस्तुत किया। डा0 हरिश्चन्द्र तिवारी, डा0 अशोक तिवारी, मुकेश राठौर, प्रोफेसर विनोद तिवारी द्वारा सम्बोधन किया गया।

बीएड में 85 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। जानवी गुप्ता प्रथम, सनी गुप्ता द्वितीय, प्रशांत शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कंचन, प्राची देवी, नबा खान, विनय कुमार वर्मा, सोनम राठौर, सौरभ सक्सेना, शरद यादव, अवंतिका दीक्षित, रजत कुमार, रजनीता राठौर ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। फनी डांस अर्पित, अक्षत, अभिषेक, अंकित, रितिक, जय, अनुराग व शिवम ने प्रस्तुत किया। फ्यूजन डांस नीशू, अक्षत, सुभ्रा, अर्पित, तनिष्का, अभिषेक, तनु प्रिया, शिवम, वंशिका, दिव्या, अनुभव, संदीप, तृप्ति, रितिक, अभिषेक ने मंचन किया। रैम्प वाक का आयोजन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *