इकरा अकलियती स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न

गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ेपन से उभरने का एक मात्र साधन शिक्षा: फारुख अंसारी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। इकरा अकलियती स्कूल के वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनसीईआरटी के वरिष्ठ प्रवक्ता प्रोफेसर फारुख अंसारी ने कहा गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ेपन से उबरने का मात्र एक इलाज शिक्षा हासिल करना। प्रत्येक धर्म, समाज, शिक्षा के प्रसार को इंसानियत का अहम फरीज़ समझता है। मुस्लिम कौम शिक्षा में अभी बहुत पीछे है, जो सम्पन्न लोग हैं वह अच्छे शिक्षण संस्थान खोलने में आगे आयें। डा0 अरविंद गुप्ता ने कहा शिक्षा इंसानियत को आम करने का मंत्र है। अयाज़ुद्दीन सिद्दीकी प्रबंधक एचएसऐ डिग्री कालेज ने कहा शिक्षा प्राप्त करने का उद्देश्य मात्र नौकरी पाना नहीं होना चाहिए। प्रोफेसर आकिल ने कहा इस्लाम शिक्षा को हासिल करने को ही अनिवार्य कर चुका है। डा0 इस्लाम मंसूरी ने कहा बच्चों को भारत के वैज्ञानिक और राष्ट्रपति एपीजे कलाम के जीवन को अपना आदर्श बनाना चाहिए। मुजफ्फर रहमानी, डा0 मोहसिन, मोहसिन शमसी, शाहिद हुसैन, अलीग आदि ने विचार रखे। अजग़र हुसैन ने संचालन किया। मज़हर मुहम्मद खां ने समस्त आगंतुकों का परिचय कराया और छात्रों को छात्रवृत्तियों की जानकारी दी तथा हाईस्कूल और इंटर तक पढऩे के करस्पांडेंस कोर्सेज की जानकारी दी। प्रबंधक असद उल्लाह व तसनीम खां ने सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्रों को अतिथियों से सम्मानित कराया। डा0 फारूक अंसारी ने समस्त शिक्षकों को सम्मानित किया। अभिभावकों ने कार्यक्रम की प्रशंसा की नसीम सर्राफ ताहिर खां व नौशाद मंसूरी सभासद आकिल खां, मिर्जा खलीक बेग आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *