जीजीआईसी की उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 25 छात्राओं को किया गया सम्मानित
ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं को प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने की मिलेगी प्रेरणा: डीआईओएस
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समग्र शिक्षा माध्यमिक की पहल पर महीयसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इण्टर कालेज फतेहगढ़ में पुरस्कार वितरण, वार्षिक समारोह एवं वार्षिक पत्रिका अभिव्यक्ति, पंख मासिक पत्रिका विमोचन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह, लेखाधिकारी मा0शि0 सुशील कुमार ने माँ सरस्वती एवं महादेवी वर्मा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया। एनसीसी के छात्राओं एवं बैण्ड द्वारा गार्ड आफ आनर दिया गया। प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया एवं विद्यालय की वार्षिक उपलब्धि का विवरण प्रस्तुत किया। छात्राओं ने गणित क्लब, विज्ञान क्लब, इको क्लब, करियर क्लब एक क्राफ्ट प्रदर्शनी लगायी गयी। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं छात्राओं की प्रतिभा की सराहना की। एनसीसी छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण पर अद्भुत प्रस्तुतिकरण ने सभी का ध्यान आकृष्ट किया। छात्रा साक्षी एवं उनकी टीम ने राधाकृष्ण के मन मोहक रूप मृत्य द्वारा प्रस्तुत किया। छात्रा मन्नत एवं भूमि ने बेटियों पर गीत प्रस्तुत किया। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह ने वार्षिक पत्रिका अभव्यक्ति एवं पंख मासिक पत्रिका का विमोचन किया। अभिभावक शिक्षक सघं अध्यक्ष मनोज प्रकाश, पूर्व प्रधानाचार्या मीना यादव ने छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना की। छात्राओं ने आत्मक्षा प्रशिक्षण, एक भारत श्रेष्ठ भारत मिशन शक्ति पर कार्यक्रम प्रस्तुत किये। वर्ष भर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 25 छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। व्यवस्था एवं आभार वरिष्ठ प्रवक्ता ऋचा तिवारी ने दिया। संचालन शिक्षिका ज्योति ने किया। जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह ने कहा इस आयोजन से भविष्य में छात्राओं को प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने की प्रेरणा मिलेगी एवं सास्कृतिक गतिविधि खेल आदि के प्रति अभिरूचि भी जाग्रत होगी। इस अवसर पर आरती शैलजा, गीता, नीलम, सरिता, गुलशन जहां, अल्पना, मोनी, मीनाक्षी, दिव्यांशी, निर्भला सिंह, स्वालिया आदि ने प्रतिभाग किया।
वार्षिक पत्रिका अभव्यक्ति व पंख मासिक पत्रिका का हुआ विमोचन
