ट्रेन डिरेल की एक और साजिश! बिहार-यूपी बॉर्डर पर काटा ट्रैक

ट्रेन पलटने की एक बार फिर साजिश की गई है. उत्तर प्रदेश के बाद एक बार फिर बिहार और यूपी बॉर्डर पर ट्रेन डिरेल करने की साजिश की गई है. बॉर्डर पर रेलवे ट्रैक कटा हुआ मिला. जानकारी के मुताबिक कोलकाता-गाजीपुर सिटी शब्दभेदी एक्सप्रेस ट्रेन को डिरेल करने की कोशिश की थी. हालांकि ट्रेन के लोको पायलट की सूझबूझ से हादसा टल गया है. रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. वहीं इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है. ज्यादा जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.जानकारी के मुताबिक रेलवे ट्रैक कटा होने की सूचना पर जीआरपी और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए. यह ट्रेन कोलकाता के हावड़ा रेलवे स्टेशन (HWH) से शाम 10:45 बजे चलती है और गाज़ीपुर सिटी के रेलवे स्टेशन (GCT) पर दोपहर 12:25 बजे पहुंचती है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *