समृद्धि न्यूज। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा बढ़ती जा रही है। देश में पिछले 18 दिन में 6 हिंदू युवकों की हत्या का मामला सामने आया है। सोमवार को 24 घंटे में ही दो युवकों की हत्या कर दी गई। इसी के बाद देश में बढ़ती हिंसा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बांग्लादेश में एक किराना स्टोर मालिक मोनी चक्रवर्ती की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। यह 24 घंटे में हिंदुओं पर हमले की दूसरी घटना है। रिपोर्टों के अनुसार, नरसिंगदी जिले में हुई इस वारदात के बाद उनकी मौत हो गई। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की यह ताजा कड़ी है, जिसमें हाल ही में खोकन चंद्र दास, अमृत मंडल और दीपू चंद्र दास जैसे अन्य लोगों की भी हत्याएं हुई हैं। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा बढ़ती जा रही है, देश में पिछले 24 घंटे के अंदर दो लोगों की हत्या कर दी गई है। इन घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। अब तक देश में फैली आशांति के बीच पिछले 18 दिनों में 6 हिंदुओं की हत्या हुई है। 40 वर्षीय शरत चक्रवर्ती मणि जो एक किराना दुकान के मालिक थे उनकी सोमवार की रात को नरसिंदी में हत्या कर दी गई, जबकि उसी दिन जशोर के मणिरामपुर में हिंदू पत्रकार राणा प्रताप बैरागी की गोली मारकर और गला रेतकर हत्या कर दी गई। मणि पर पालाश उपजिला के चारसिंदुर बाजार में उस समय धारदार हथियारों से हमला किया गया, जब वो हमेशा की तरह अपनी दुकान चला रहे थे, बांग्लादेश के समाचार चैनल ब्लिट्ज ने मौके पर मौजूद लोगों के हवाले से बताया कि अज्ञात हमलावरों ने अचानक उन पर हमला किया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए, स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, 24 घंटे में दूसरी घटना
