फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। तेज हवा के झोंके से पेड़ वृद्ध के ऊपर गिर गया। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के कुछ समय बाद उसकी मौत हो गयी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार शनिवार को मोहम्मद अली 57 वर्ष पुत्र लालमीर निवासी सोता बहादुरपुर पांचाल घाट थाना कादरीगेट साइकिल से कनकपुर खंडोली से आ रहे थे, तभी अचानक तेज हवा के झोंक में सडक़ के किनारे खड़े पेड़ टूटकर उनके ऊपर गिर गया। जिससे मोहम्मद अली गम्भीर रुप से घायल हो गये। घटना की सूचना १०८ एंबूलेंस को दी गयी। एंबूलेंस से उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के कुछ समय बाद उसकी मौत हो गयी। मौत की सूचना पाकर पत्नी सेहरा, पुत्र मोहसिन, शमशुल, मोवीन तथा सोबिन के अलावा बेटी फिरदोस, व नन्हीं बिटिया आदि का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते चलें कि मृतक मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वहीं दूसरी घटना में विजय बहादुर ५५ पुत्र लाल सिंह निवासी मिहगोल जलालाबाद, थाना अल्लाहगंज, जिला शाहजहांपुर घर से निकलकर जा रहा था, तभी उसके सिर पर पेड़ की डाल टूटकर गिर गयी। जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
पेड़ गिरने से घायल वृद्ध की मौत, दूसरी घटना में एक अन्य घायल
