स्वच्छता अभियान के तहत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमलैया आशानंद विकास खण्ड शमशाबाद में स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की स्वच्छता को प्राथमिक के आधार पर विद्यालय विद्या का मंदिर है। जिसमें व्यक्तिगण स्वच्छता, पोषक की स्वच्छता, घर की स्वच्छता, गांव-गली आदि की स्वच्छता होना आवश्यक है। डस्टविन का प्रयोग, गीला कचरा, सूखा कचरा, प्लास्टिक के अवशेष का कचरा आदि के नीला, हरा, पीला रंग के डस्टविन का प्रयोग करने के लिए सभी को प्रेरित किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतियोगिता में बढ़-चढक़र भाग लिया। कक्षा ७ की अंशिका कुमारी प्रथम, कक्षा ८ की नेहा द्वितीय, कक्षा ७ की प्रेमलता तृतीय स्थान पर रही। सांत्वना पुरुस्कार में प्राची, सोनल, काजल, अजीत कुमार, लोकेश, सत्यम, मयंक, मुस्कान, आशिकी, शिवानी, शालिनी, निर्मला, आंशी आदि रही, सभी को पुरुस्कृत किया गया। निर्णायक मण्डल में स्वीप कोआर्डिनेटर स्काउट मास्टर राजकुमार, आशीष कुमार, रिचा, निनित कुमार रहे। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर हरीश कुमार, अभिषेक कुमार, अतुल कुमार, ग्राम प्रधान पति प्रमोद गंगवार मौजूद रहे। धन्यवाद प्रधानाध्यापक राजकुमार ने ज्ञापित किया।
चित्रकला प्रतियोगिता में अंशिका प्रथम, नेहा रही द्वितीय
