
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। लखनऊ की एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रंगे हाथों १० हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।जानकारी के अनुसार कुरार ग्राम पंचायत में तैनात लेखपाल नरेश ने चकरोड की पैमाइश के लिए ग्रामीण नेत्रपाल से १० हजार रुपये तय किये थे। शुक्रवार को नेत्रपाल ने १० हजार रुपये थे, तभी लखनऊ की एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल नरेश को कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैण्ड के पास स्थित फैमिली ढाबा से गिरफ्तार कर लिया। टीम की गाडिय़ां नवाबगंज थाने के पास एक सेंकेड के लिए रुकी और फिर फर्रुखाबादद की ओर चली गयी। बताते चलें कि लेखपाल नरेश कुमार के पास कुरार के अलावा वीरपुर और कपिल क्षेत्र के दो और गांव का भी चार्ज बताया गया है। एंटी करप्शन टीम लेखपाल नरेश कुमार को कादरीगेट थाना लेकर आयी।
