एंटी करप्शन टीम ने लिपिक को दस हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते हुए पंचायती राज विभाग के लिपिक को रंगे हाथों दबोच लिया और उसे कोतवाली ले गयी।
जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ विकास भवन के कमरा नम्बर 28 में पंचायत राज विभाग के कार्यालय में तैनात लिपिक राकेश कुमार ने कुंअरपुर डूंगरसी में तैनात सफाई कर्मी राजेश बाथम से 10 हजार रूपये रिश्वत की मांग की थी। जानकारी के मुताबिक सफाई कर्मी निलंबित हो गया था। निलंबन की समयावधि का रुपया निकालने के लिए लिपिक राकेश कुमार ने 80 हजार रूपये रिश्वत की मांग की थी। सफाई कर्मी का कुल 1 लाख 83 हजार रूपये निकलना था। जिसके बाद सफाई कर्मी ने एंटी करप्शन टीम से सम्पर्क किया। बुधवार को लिपिक को पकडऩे के लिए एंटी करप्शन टीम ने अपना जाल बिछाया। सफाई कर्मी ने बताया कि उसने जैसे तैसे कर्ज लेकर 10 हजार की व्यवस्था की। जब उसने लिपिक को 10 हजार रूपये दिये, तो उसी दौरान एंटी करप्शन टीम नें उसे धर दबोचा। जिसके बाद उसे कोतवाली फतेहगढ़ लेकर पहुंची। पुलिस घटना की जाँच कर रही है। कोतवाल हरी श्याम सिंह ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा लिखा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *