फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एंटी करप्शन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन टीम का कहना था कि वरिष्ठ लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक कौशलेंद्र सिंह की रिश्वत लेने की काफी दिनों से शिकायतें मिल रही थीं। वरिष्ठ लिपिक गिरफ्त में तब आया, तब उसने एक हेड कांस्टेबिल आदित्य कुमार से टीए-डीए का भुगतान करने के एवज में १५ हजार रुपये रिश्वत मांगी। जिस पर हेड कांस्टेबिल ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन मुख्यालय लखनऊ से की थी। जिस पर एंटी करप्शन की टीम सक्रिय हुई और उसने वरिष्ठ लिपिक को पकडऩे का जाल बिछाया। योजना के अनुसार जैसे ही हेड कांस्टेबिल ने वरिष्ठ लिपिक को रिश्वत के १५ हजार रुपये दिये, वैसे ही छह सदस्यीय एंटी करप्शन टीम ने पीछे से पहुंचकर वरिष्ठ लिपिक को दबोच लिया। टीम ने आरोपी वरिष्ठ लिपिक से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में करीब 3 घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद टीम उसे लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी चल रही है।
रिश्वत लेते एसपी आफिस के वरिष्ठ लिपिक को एंटी करप्शन टीम ने दबोचा
